आउट सोर्सिंग कर्मचारियों की समस्या को लेकर,राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले मंडलायुक्त से आज दुबारा मिले 100 शैय्या टीवी अस्पताल के 45 आउटसोर्सिंग कर्मचारी
पेट की रोटी के लिए आउट सोर्सिंग कर्मचारी दर –दर लगा रहे गुहार–रूपेश
मंडलायुक्त ने सभी कर्मचारियों का एक सप्ताह के भीतर नवीनीकरण कराने का दिया भरोसा–मदनमुरारी
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
गोरखपुर 2 सितंबर 100 शैय्या टीवी अस्पताल के 45 पीड़ित आऊट सोर्सिंग कर्मचारी (स्टाफ नर्स और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी) के साथ राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल मंडलायुक्त कार्यालय पर पहुंचकर मंडलायुक्त को आज दुबारा अपनी पीड़ा सुनाया। परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया की विगत 13 जुलाई को ही इनकी सेवा समाप्त हो चुकी है, टीवी अस्पताल के अधीक्षक कई बार शासन को लिख चुके है परंतु अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई जिससे कार्य सरकार भी बाधित हो रहा हैं। ये सभी कर्मचारी कोविड़ में अपने जान की बाजी लगाकर सेवा किए पर अब शासन में इनके नवीनीकरण का मामला पेंडिंग पड़ा हुआ है। तथा इन सभी आउट सोर्सिंग कर्मचारियों का 4 महीने से वेतन नहीं मिला है, जिससे यह सभी लोग भुखमरी के कगार पर आ गए है, यदि यही स्थित रही तो वह दिन दूर नही की इन्हे भीख मांगकर गुजारा करना पड़े।
उपाध्यक्ष श्री मदन मुरारी शुक्ल ने कहा की सभी आउट सोर्सिंग कर्मचारी अपने पेट की रोटी के लिए दर दर गुहार लगा रहे हैं।इनसे मिलकर मंडलायुक्त महोदय ने इस बात को स्वीकार किया की की इनकी मांग बिल्कुल जायज है आप लोग एक सप्ताह का टाइम दीजिए मैं शासन से इसे कराउगा।
स्टाफ नर्स ममता राय ने कहा कि हम सभी आउट सोर्सिंग कर्मचारियों ने अपने नवीनीकरण व सेवा नियमावली बनाने के लिए मा० मुख्यमंत्री जी को जनता दर्शन में मिलकर ज्ञापन दिया था परंतु अभी तक कार्यवाही लंबित है
प्रतिनिनिधि मंडल में रूपेश कुमार श्रीवास्तव,मदन मुरारी शुक्ल, वरुण बैरागी, डा० एसके विश्वकर्मा, राजेश सिंह,महेंद्र चौहान अनूप, सत्यम,ममता राय,सुनीता, निर्मला राय,सत्यरूपा,दमयंती,विष्णु, सदानन्द,सूर्यप्रताप,प्रियंका यूअग्रहरी, प्रेमलता त्रिपाठी,प्रेमा सिंह,दिनेश,जितेंद्र,निलेश आदि उपस्थित रहे।
