Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

पुलिस ऑफिस गेट पर पुलिस कर्मचारियों के वाहनों का ट्रैफिक पुलिस ने 100 से अधिक वाहनों का किया चालान

 पुलिस ऑफिस गेट पर पुलिस कर्मचारियों के वाहनों का ट्रैफिक पुलिस ने 100 से अधिक वाहनों का किया चालान




 हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


गोरखपुर। यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित करने के लिए हर तपके के लोगों का अहम योगदान होता है सभी वाहन चालक अपने अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन करते हुए ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए अपने अपने वाहनों को चलाएं और सुरक्षित यात्रा करें । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर का एक ही उद्देश्य है कि दोपहिया वाहन चालक वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर लगाएं  जिससे छोटी मोटी दुर्घटना घटित होने पर सुरक्षित रह सके और वाहन चालक के परिवार के सदस्यों को किसी बड़ी मुसीबत से बचाया जा सके। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक यातायात डॉ महेंद्र पाल सिंह ने अपने सहयोगी सीओ ट्रैफिक जय प्रताप सिंह को निर्देशित किया कि पुलिस ऑफिस गेट के सामने पुलिस विभाग के कर्मचारी अगर बगैर हेलमेट  टूटा  नंबर प्लेट बगैर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाकर प्रवेश करते हैं तो ऐसे लापरवाह पुलिस कर्मचारियों के वाहनों का तत्काल 5000 का चालान किया जाए क्षेत्राधिकारी ट्रैफिक जय प्रताप सिंह के नेतृत्व में ट्रैफिक पुलिस के टीआई व उप निरीक्षक ने पुलिस ऑफिस पर आने वाले पुलिस कर्मचारियों के वाहनों का सुबह 10 बजे से 3 बजे तक 100 से अधिक वाहनों का चालान किया और आगे भी ऐसे लापरवाह वाहन चालकों का चालान किया जाएगा जो पुलिस की वर्दी पहनकर गैर जिम्मेदाराना तरीके अपने गाड़ियों के नंबर प्लेट गड़बड़  या एक नंबर मिटा रखा है  या नंबर प्लेट को मोड़ रखा है जिससे पढ़ने में ना आ पाए ऐसी टू व्हीलर  गाड़ियों का 5000 प्रत्येक का जुर्माना किया गया जिन पुलिसकर्मियों की वाहनों पर नंबर नहीं था उनके प्रपत्र मांगे गए जो प्रपत्र  अपने वाहन का प्रस्तुत नहीं कर पाए उनके वाहनों को सीज करने का कार्य किया गया। और जांच उपरांत उनके खिलाफ मुकदमा लिखा जाएगा आगे भी पुलिस कर्मचारियों की वाहनों को ट्रैफिक पुलिस द्वारा चेक करने का कार्य किया जाता रहेगा जिससे पुलिस विभाग के कर्मचारी ट्रैफिक नियमों का पूर्ण रुप से पालन करते हुए अपने वाहनों को चलाएं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies