गोरखपुर न्यूज ब्रेकिंग
कैम्पियरगंज की यशस्वी शुक्ला ने नीट में लहराया परचम, 720मे 643 नम्बर पाकर बनाया विशेष स्थान।
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
बताते चलें कि यशस्वी शुक्ला पुत्री आदित्य कुमार शुक्ल नगर पंचायत चौमुखा कैम्पियरगंज के वनभागलपुर की निवासिनी है। यशस्वी शुरू से ही मेधावी रही है वह हाईस्कूल मे 10 सीजीपीए, इण्टर मीडिएट में 90.2 एवं बीएससी में 76% प्राप्त कर अपनी प्रतिभा को बरकरार रखा। यशस्वी के पिता आदित्य कुमार शुक्ल पेशे से एक शिक्षक एवं बिशिष्ट बीटीसी संगठन के जिलाध्यक्ष हैं तथा वह वर्तमान में सिद्धार्थ नगर में तैनात है । यशस्वी के दादा रामलखन शुक्ल की पहचान एक बहुत ही मृदुभाषी शिक्षक के रूप में जाना जाता रहा है और वह स्थानीय जेपी इंटर कालेज कैम्पियरगंज के सेवानिवृत्त उपप्रधानाचार्य हैं ।यशस्वी ने अपने सफलता का श्रेय माता पिता एवं दादा ,दादी,जी के साथ ही परिवार के शिक्षित वातावरण को बताया। उन्होंने कहा कि मेरे गुरुजनों ने पूरी निष्ठा एवं आत्मीय लगन से हमें मार्ग दर्शन किया है जिससे सफलता के शीर्ष पायदान पर पहुंचने का सुअवसर मिला है। यशस्वी शुक्ला को नीट परीक्षा में विशिष्ट स्थान प्राप्त करने पर यशस्वी के दादा रामलखन शुक्ल, पिता आदित्य कुमार शुक्ल, बड़े पिता त्रियुगी नारायण शुक्ल, प्रमोद कुमार शुक्ल, वरिष्ठ पत्रकार धर्मेन्द्र त्रिपाठी,, मनीष सामन्त, राकेश कुमार मिश्र,सुरेन्द्र कुमार सिंह,केशव शुक्ल, शासकीय अधिवक्ता बीरेंद्र सिंह, स्वामीनाथ पाण्डेय, दिलीप पाण्डेय, ब्लाक प्रमुख अश्वनी कुमार जैसवाल,पूर्व प्रधान गोपाल सिंह, पूर्व प्रधान विपिन कुमार जैसवाल पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि,अखिलेश जैसवाल, समाजसेवी अमृतलाल जैसवाल , महफूज सिद्दीकी,सुजीत जैसवाल, सहित दर्जनों शुभचिंतकों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ
