अवैध मादक पदार्थ के साथ अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 8.3 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (अल्प्राजोलम) बरामद
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के द्वारा मादक पदार्थो के रोकथाम एवं मादक पदार्थो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर जनपद गोरखपुर के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी कोतवाली गोरखपुर के निर्देशन में थाना तिवारीपुर की पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त वीरु डोम पुत्र रामायण डोम निवासी सूरजकुण्ड डोमखाना थाना तिवारीपुर जनपद गोरखपुर को 8.3 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (अल्प्राजोलम) के साथ गिरफ्तार किया गया । बरामदगी के आधार पर थाना तिवारीपुर पर मु0अ0सं0 140/2022 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया । अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस कर्मी-
1.चौकी प्रभारी उ0नि0 अवधेश चन्द्र मिश्रा, थाना तिवारीपुर, गोरखपुर
2.उ0नि0 विनय कुमार पाण्डेय, थाना तिवारीपुर, गोरखपुर
3.का0 अभय आर्य, थाना तिवारीपुर, गोरखपुर
4.का0 अशोक कुमार थाना तिवारीपुर, गोरखपुर
