हम भारती न्यूज़
प्रयागराज
राष्ट्रीय पोषण माह को उत्सव का रंग देते हुए सैदाबाद ब्लॉक में की गई शुरुआत
1 से 30 सितंबर तक मनेगा पांचवा राष्ट्रीय पोषण माह
उतरांव (प्रयागराज)महिला और बाल विकास विभाग की ओर से 1 सितंबर से 30 सितंबर तक पांचवा राष्ट्रीय पोषण माह मनाया जाएगा। प्रत्येक दिन अलग-अलग गतिविधि के माध्यम से लोगों को पोषण के बारे में जागरूक किया जाएगा। सैदाबाद ब्लॉक में बाल विकास सेवा पुष्टाहार विभाग की तरफ से राष्ट्रीय पोषण माह मनाया गया।
सैदाबाद सीडीपीओ प्रहलाद ने बताया कि पोषण के बारे में जागरूक करने के लिए ब्लॉक में 1 से 30 सितंबर तक पोषण माह मनाया जाएगा।1 सितंबर गुरुवार को पोषण माह का शुभारंभ सैदाबाद में किया गया। सीडीपीओ ने बच्चों का वजन और लंबाई को लेकर उपस्थित लाभार्थियों के अभिभावकों को वजन के महत्व के बारे में बताया की जीरो से 5 वर्ष के बच्चों की यदि समय से देख भाल ना हो तो बच्चा कुपोषण और नाटापन का शिकार हो जाता है। सैदाबाद ब्लॉक की उतरांव,मोतिहा बसगित,कहरा,बसगित,सैदाबाद, भेस्की,रघुपुर,धन केसरा, महुआडीह,अमोरा,चकसिकंदर, सहवाजपुर,चांदोपारा,संग्राम पट्टी, फतुहा दुमदूमा आदि पूरे विकासखंड में पोषण माह को उत्सव का रंग देते हुए शुरुआत की गई।सीडीपीओ ने बताया कि 2 से 30 सितंबर तक कुपोषित बच्चों की पहचान व जल प्रबंधन, महिला गोष्ठी व विकास निगरानी, साइकिल रैली, वृक्षारोपण अभियान, नुक्कड़ नाटक, समुदाय आधारित कार्यक्रम, लिंग संवेदनशील, हेल्थ चेक अप, एनीमिया की रोकथाम, आयुष व योग शिविर, पोषण मेला, खेलो और पढ़ो गतिविधि, आयुष शिविर व वार्ता, स्वस्थ बच्चों की मां पर कार्यक्रम, पोषण के पंच सुत्र, निरीक्षण अभियान, महिला स्वास्थ्य, हरा भरा हरियाणा अभियान, बच्चों की वृद्धि की निगरानी, जल संरक्षण, मां की रसोई, स्वास्थ्य जांच अभियान व नवजात शिशुओं की माताओं के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। उक्त अवसर पर नीतू सिंह शाहनील बानो रागनी कौशिक मुख्य सेविका हर केंद्रों पर पहुंचकर सभी कार्यकत्रियों को प्रशिक्षित किया।
