हम भारती न्यूज़
प्रयागराज।रिपोर्ट
समाजवादी पार्टी सदस्यता अभियान नगर पंचायत हँड़िया में सम्पन हुवा
प्रयागराज।हँड़िया सदस्यता अभियान किफ़ज़ा बैंक्वेट हॉल हाल में आयोजित हुआ जिसके मुख्य अतिथि योगेश चंद्र यादव सपा ज़िला अध्यक्ष प्रयागराज थे। कार्यक्रम के आयोजक मोहम्मद अहमद अंसारी पूर्व चेयरमैन नगर पंचायत हंडिया रहे। अंसारी ने कहा सदस्यता अभियान में आए सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी गण का स्वागत व अभिनंदन करता हूं। जब हम चेयरमैन थे किसी की हिम्मत नहीं थी नगरवासी को परेशान करें आज क्या हो रहा है सब को पता है अहमद अंसारी। आज हंडिया नगर पंचायत में क्या हो रहा है सबको पता है बीजेपी को अगर कोई हटा सकता है तो वह सपा है अहमद अंसारी। इस कार्यक्रम का संयोजक इंसान खलील अहमद का योगेश चंद्र यादव सपा जिला अध्यक्ष ने जमकर तारीफ की वहीं पर योगेश चंद्र यादव ने आए हुए सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी गणों से निवेदन किया कि आप लोग सदस्य बने और बनवाएं 5 वर्ष के लिए सपा क सदस्यता ले राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी के हाथों को मजबूत करें सीधे तौर पर आपसे बात करेंगे योगेश यादव। इस अवसर पर उपस्थित रहे रमाकांत विधानसभा अध्यक्ष गुड्डू सभासद अतीक अहमद सभासद लियाकत सभासद बबलू शेर शाह हाजी शमशाद खां मुजीब अनवर हाजी निहाल अहमद इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
