महिला थाना गोरखपुर स्थित परिवार परामर्श केंद्र के सदस्यों ने टूटने के कगार पर पहुंच चुके दो परिवारो के रिश्ते को आपसी सूझ बुझ और उचित काउंसलिंग के माध्यम से पटरी पर लाया।
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
प्रार्थिनी संध्या पुत्री श्री कन्हैया थाना-पीपीगंज, व शारदा देवी पत्नी दीपक पुत्री रामवृक्ष जनपद गोरखपुर दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र बुलाया गया और कई बार काउंसलर द्वारा काउंसलिंग करके आपसी विवाद का निपटारा किया गया । दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर आपसी सहमति से आपस में लेन देन करके मामले का निस्तारण किया गया है । इस प्रकरण में काउंसलर डॉ. विकास रंजन मणि त्रिपाठी एवं डॉ. प्रियंका त्रिपाठी एवं प्रभारी भूपेंद्र मिश्रा, मुख्य आरक्षी मिथिलेश राय, कौशल्या चौहान, अनीता पांडे, आरक्षी रेनू उपाध्याय की अहम भूमिका रही। परिवार परामर्श केन्द्र, गोरखपुर इस दंपत्ति के सुखद भविष्य की कामना करता है।
