Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

आज कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ जी के विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

 हम भारती न्यूज़

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह

संभल से खास खबर


संभल (बहजोई) 2 सितंबर 2022*


       आज कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ जी के विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।


      जिसमें जिलाधिकारी ने आबकारी विभाग, पंचायती राज विभाग, विद्युत विभाग, लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जल निगम ग्रामीण एवं शहरी, सीएनडीएस, राजकीय निर्माण निगम, यूपीपीसीएल, आयुष विभाग, सिडको, जिला पंचायत, डीआईओएस इत्यादि के कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि जिन विभागों की प्रगति में कमी है वह अपनी प्रगति में तेजी लाएं। सभी कार्यदाई संस्थाएं अपना निर्माणाधीन कार्य गुणवत्ता पूर्ण एवं समय से पूर्ण करें जिससे कार्य में गति आए। जिलाधिकारी ने 50 लाख से अधिक धनराशि वाली परियोजनाओं के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त की और उन्होंने कहा कि जो परियोजनाएं अधिक समय से निर्माणाधीन है उनका निर्माण कार्य समय से पूर्ण कर लिया जाए। जिससे जनमानस को उस योजना का लाभ प्राप्त हो सके। 

      इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती कमलेश सचान, अपर जिला अधिकारी कमलेश कुमार अवस्थी, परियोजना निदेशक डीआरडीए रमेश चंद्र, संभागीय वन विभाग अधिकारी अरविंद कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर तरन्नुम रजा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मुन्ना लाल यादव, जिला पूर्ति अधिकारी नरेंद्र तिवारी, जिला सूचना अधिकारी बृजेश कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी जाहिद हुसैन, जिला अर्थ सांख्यिकी अधिकारी रत्नेश कुमार, सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं कार्यदाई संस्थाएं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies