Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

गैंगस्टर का वांछित अभियुक्त नाजायज तमंचा व कारतुस के साथ गिरफ्तार, लूट की घटना का हुआ खुलासा

 गैंगस्टर का वांछित अभियुक्त नाजायज तमंचा व कारतुस के साथ गिरफ्तार, लूट की घटना का हुआ खुलासा 



हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद-गोरखपुर के द्वारा जनपद मे हो रहे चोरी,लूट की घटनाओं को रोकने हेतु आवश्यक आदेश-निर्देश दिये गये थे जिसके अनुपालन मे पुलिस अधीक्षक उत्तरी के दिशा निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा के मार्ग दर्शन में व प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा के निकट पर्यवेक्षण मे चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना गुलरिहा की पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 02.09.2022 को मुखबिर की सूचना पर थाना गुलरिहा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 293/22 धारा 3(1) युपी गैंगस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त शिवकुमार गुप्ता उर्फ गोलू पुत्र दीनानाथ गुप्ता निवासी मंझरिया जंगल धूषण थाना पिपराईच गोरखपुर गोरखपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा हेतु मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।  


गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का नाम पद-

1. उ0नि0 ज्योतिनरायन तिवारी चौकी प्रभारी भटहट थाना गुलरिहा गोरखपुर।

2. उ0नि0 विवेक अवस्थी  थाना गुलरिहा गोरखपुर।

3. उ0नि0 विजय शंकर यादव  थाना गुलरिहा गोरखपुर।

4. का0 राहुल प्रसाद थाना गुलरिहा गोरखपुर।

5. का0 विश्वजीत सिंह थाना गुलरिहा गोरखपुर 

6. का0 वीरेन्द्र सिंह थाना गुलरिहा गोरखपुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies