मारपीट, दुष्कर्म व लूट करने के आरोप में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाये जाने एवं जनपद में वाँछित अभि0 की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में जनपद गोरखपुर के थाना कैम्पियरगंज में पंजीकृत मु.अ.सं. 378/2022 धारा 323,504,506,392,376 भादवि के वाँछित अभियुक्त के गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक उत्तरी व क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के कुशल मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक कैम्पियरगंज श्री रंजीत सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर मुखवीर खास की सूचना पर वांछित अभियुक्त मन्नू पुत्र शिवचरन निवासी मछलीगाँव टोला ब्रम्हपुर थाना कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर के पास से लूट का 350 रू बरामद कर गिरफ्तार करते हुए आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तारी करने वाली टीम-
1. उनि0 विशाल कुमार शुक्ला थाना कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर
2. का0 उदयराज थाना कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर
