कर्मचारियों के पीएफ का डेढ़ करोड़ रूपया हड़पने वाले फर्म के विरुद्ध मंडलायुक्त को दिया ज्ञापन
मंडलायुक्त ने फाइनेंस एडवाइजर से जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही का दिया आश्वासन –रूपेश
जांच में दोषी पाए जाने पर, दोषियों पर एफआईआर दर्ज करा उन्हे जेल भेजा जाए– अश्वनी
फर्म से घपले की रकम वसूल कर कर्मचारियों के खाते में डाली जाए–मदनमुरारी
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
गोरखपुर 05 सितम्बर नगर निगम गोरखपुर के आउट सोर्सिंग कर्मचारियों का वर्ष 2012 से वर्ष 2018 तक के पीएफ की रकम के घोटाले के मामले को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल, परिषद के अध्यक्ष श्री रूपेश कुमार श्रीवास्तव के अगुआई में मंडलायुक्त कार्यालय में मंडलायुक्त श्री रवि कुमार एनजी से मिलकर ज्ञापन सौंपा और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की मांग किया,मंडलायुक्त ने इस मामले की फाइनेंस एडवाइजर से जांच कराने का आदेश दिया।
यहां बताते चलें कि नगर निगम में आऊट सोर्सिंग कर्मचारियों को सप्लाई करने वाले फर्म 2012 से 2016 तक टसर एण्ड कम्पनी और 2016 से संजय ट्रेडर्स कंपनी के माध्यम से कर्मचारियों ने सेवा दिया, उक्त कंपनी ने कर्मचारियों के पीएफ का पैसा नियमानुसार कटौती की परन्तु उनके पीएफ अकाउंट में पैसे को जमा नहीं किया, जिसकी कुल रकम डेढ़ करोड़ से अधिक है। इस प्रकरण को लेकर नगर निगम के आऊट सोर्सिंग कर्मचारी लामबंद है। इसी समस्या को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने मंडलायुक्त से मुलाकात किया है।
मंत्री श्री अश्वनी श्रीवास्तव ने कहा की इस मामले की जांच कराकर दोषियों के ऊपर एफआईआर दर्ज करा उन्हे जेल भेजा जाए और उनका लाइसेंस भी निरस्त किया जाय।
उपाध्यक्ष मदनमुरारी शुक्ल ने कहा की दोष सिद्ध होने पर फर्म से रकम की वसूली कर कर्मचारियों के एकाउंट में डाली जाए ।
इस अवसर पर वरुण बैरागी, राजेश सिंह, बंटी श्रीवास्तव प्रभु दयाल सिन्हा, अनूप कुमार इजहार अली शब्बीर अली रामधनी पासवान कृष्ण मोहन पांडे आदि उपस्थित रहे।
