गैरइरादतन हत्या के आरोप में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के कुशल निर्देशन में व पुलिस अधीक्षक दक्षिणी व क्षेत्राधिकारी गोला व प्रभारी निरीक्षक गोला के निकट पर्यवेक्षण मे उ0नि0 विकास सिंह मय हमराह कर्मचारी के मदद से मुखबिर खास की सूचना पर थाना गोला गोरखपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 293/22 धारा 304 भा0द0वि0 मे वांछित चल रहे अभियुक्त संगम सिंह पुत्र बैजनाथ सिंह निवासी भूपगढ़ थाना गोला जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त उपरोक्त का चालान कर मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है ।
गिरफ्तारी टीम-
1. उप नि0 विकास सिंह थाना गोला गोरखपुर
2 का0 धीरेन्द्र यादव थाना गोला गोरखपुर
