मारपीट व अपहरण के आरोप में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराध एंव अपराधियो पर नियंत्रण रखने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे पुलिस अधीक्षक उत्तरी के कुशल मार्ग निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक सहजनवा मानवेन्द्र पाठक के नेतृत्व में चौकी प्रभारी घघसरा उ0नि0 रविकान्त यादव मय हमराह द्वारा मुखिबर खास से प्राप्त सूचना पर थाना सहजनवा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 320/2022 धारा 147,323,365,506 भादवि0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त संतोष तिवारी उर्फ भोला पुत्र काशीनाथ त्रिपाठी निवासी रन्दौली उर्फ मठिया थाना सहजनवां जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त को मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है!
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1. उ0नि0 रविकान्त यादव थाना सहजनवां जनपद गोरखपुर
2. का0 विश्लेन्द्र यादव थाना सहजनवां जनपद गोरखपुर
3. का0 अमित कुमार यादव थाना सहजनवां जनपद गोरखपुर
