हम भारती न्यूज़
प्रयागराज
मतदाता सूची में रुचि ना लेने पर होगी कारवाही। उप जिलाधिकारी हंडिया
प्रयागराज के हंडिया ब्लॉक में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा क्षेत्र हंडिया व प्रतापपुर के बीएलओ के द्वारा अपने-अपने मतदान स्थलों के निर्वाचक का आधार नंबर व मोबाइल नंबर सीडिंग कार्य कराया जा रहा है जिसमें आज सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी पद पर कार्य कर रहे खंड विकास अधिकार हंडिया व धनुपुर को आवंटित 72 बूथों के कार्यों की समीक्षा की गई जिसमें यह पाया गया कि बीएलओ के द्वारा अभी तक कार्य प्रारंभ किया गया है जिसमें बाल विकास परियोजना के आंगनबाड़ी कार्यकर्ती व शिक्षामित्र कार्य में लगाई गई हैं अगस्त माह में कुल 20% आधार सीडिंग होना था होना था परंतु 5% कार्य किया गया जिससे उपजिलाधिकारी हंडिया रमेश मौर्य ने कार्य में रुचि ना लेने पर नाराजगी जताई और उन्होंने बीएलओ के संबंधित विभागाध्यक्ष को कार्रवाई हेतु रिपोर्ट प्रेषित की है ।
