गोरखपुर न्यूज ब्रेकिंग
कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के महावनखोर के पास कार ने बाइक सवार दम्पति को मारी जोरदार टक्कर
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के महावनखोर के पास गोरखपुर मार्ग पर बाइक सवार दम्पत्ति को तेज़ रफ़्तार कार नंबर बीडी 50 9893 के जोरदार टक्कर से बाइक सवार दम्पत्ति गम्भीर रूप से घायल, जोरदार टक्कर से बाइक में आग लग गई और धूं धूं कर जलने लगी। सूचना पर मौके पर पहुंची कैम्पियरगंज पुलिस ने गम्भीर हालत में घायलों को तत्काल इलाज हेतु अस्पताल भेजवाया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घायल बाइक सवार दम्पत्ति ब्रजदेव यादव पुत्र अज्ञात, एवं उनकी पत्नी गीता देवी चिलुआताल थाना क्षेत्र के मानीराम के रहमतनगर के रहने वाले हैं। एस एस आई राकेश कुमार सिंह ने बताया कि ब्रजदेव यादव के भाई को उनके मोबाइल पर सूचना देदी गई है और वह घायल दम्पत्ति को लेकर इलाज हेतु जिले पर साथ गये है!
