01 वर्षीय बच्ची की हत्या करने के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर के मार्ग दर्शन मे तथा क्षेत्राधिकारी के कुशल नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक गोरखनाथ द्वारा थाना क्षेत्र में दिनांक 25.10.2022 को अभियुक्त द्वारा वादिनी की 01 वर्षीय पुत्री अदिति का सिर दीवार से लड़ाकर पटक देने जिसकी दवा इलाज के दौरान बीआरडी मेडिकल गोरखपुर में मृत्यु हो जाने के संबंध में वादिनी मुकदमा नन्दनी यादव पत्नी राजेश निवासी सिरौना थाना भैरोगंज जिला पश्चिमी चम्पारण बिहार के तहरीरी सूचना पर मु0अ0सं0 344/2022 धारा 302 भा0द0वि पंजीकृत किया गया । मुकदमा उपरोक्त में नामजद अभियुक्त आशीष गुप्ता उर्फ जैकी पुत्र जयप्रकाश गुप्ता निवासी म0नं0 17 गांधी नगर 10 नंबर बोरिंग थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1. दुर्गेश कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना गोरखनाथ गोरखपुर
2. उ0नि0 गोपाल यादव थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर
3. का0 अजीत कुमार सिंह थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर
4. का0 धर्मेन्द्र यादव थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर
5. म0का0 अंजली सिंह थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर
