थाना खजनी क्षेत्र मे लूट करने वाले गैंग के 02 सदस्यो के विरूद्ध गैंगेस्टर का मुकदमा पंजीकृत किया गया ।
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा "अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी" के संबंध में चलाये जा रहे अभियान/निर्देश के क्रम में व पुलिस अधीक्षक दक्षिणी जनपद गोरखपुर व क्षेत्राधिकारी खजनी के कुशल निर्देशन में इकरार अहमद प्रभारी निरीक्षक थाना खजनी के नेतृत्व में थाना क्षेत्र मे लूट, अपराधिक अभित्रास जैसे करने वाले शातिर अपराधी 1. धर्मेन्द्र यादव पुत्र स्व0 इन्द्रासन यादव निवासी जंगल रामलखना टोला महुआरी थाना खोराबार जनपद गोरखपुर 2. संजय निषाद पुत्र स्व0 श्री भागवत निषाद निवासी जंगल रामलखना टोला सिपाही थाना खोराबार जनपद गोरखपुर जो लूट, अपराधिक अभित्रास जैसे अपराध करने का कार्य करते थे । इनके विरूद्ध थाना खजनी पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत मु0अ0सं0 328/2022 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम-1986 पंजीकृत किया गया ।
अभियुक्तगण का आपराधिक इतिहास-
1- अभियुक्त धर्मेन्द्र यादव पुत्र स्व0 इन्द्रासन यादव निवासी जंगल रामलखना टोला महुआरी थाना खोराबार जनपद गोरखपुर ।
i. मु0अ0सं0 069/2022 धारा 392,411 भादवि थाना खजनी जनपद गोरखपुर ।
ii- मु0अ0सं0 105/2022 धारा 392,411 भादवि थाना खजनी गोरखपुर ।
2- अभियुक्त संजय निषाद पुत्र स्व0 श्री भागवत निषाद निवासी जंगल रामलखना टोला सिपाही थाना खोराबार जनपद गोरखपुर ।
i. मु0अ0सं0 069/2022 धारा 392,411 भादवि थाना खजनी जनपद गोरखपुर ।
ii- मु0अ0सं0 105/2022 धारा 392,411 भादवि थाना खजनी गोरखपुर ।