Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

हत्या के आरोप में वांछित 03 अभियुक्त/अभियुक्ता गिरफ्तार

 हत्या के आरोप में वांछित 03 अभियुक्त/अभियुक्ता गिरफ्तार



हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के द्वारा वांछित अभियुक्तो की गिफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर जनपद गोरखपुर के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी कोतवाली गोरखपुर के निर्देशन में थानाध्यक्ष तिवारीपुर के नेतृत्व मे गठित थाना तिवारीपुर की पुलिस टीम द्वारा थाना तिवारीपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 191/22 धारा 147/149/323/302/506 भा0दं0सं0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त/अभियुक्ता गण 1 अनिल पुत्र स्व0 राजदेव 2 शीतल पुत्री स्व0 राजदेव 3 गुड़िया पत्नी स्व0 राजदेव निवासीगण तिवारीपुर थाना तिवारीपुर गोरखपुर को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

घटना का विवरण-

दिनांक 24.10.2022 को प्रथम पक्ष के दीपू पुत्र भोला निवासी तिवारीपुर हरिजन बस्ती थाना तिवारीपुर जनपद गोरखपुर व द्वितीक्ष पक्ष के अनिल पुत्र स्व0 राजदेव निवासी उपरोक्त के मध्य पुरानी रंजिश को लेकर विवाद व मारपीट हुआ था जिसमें वादी दीपू के पिता भोला भारती को गम्भीर चोट आने के कारण परिजन द्वारा सदर अस्पताल गोरखपुर ले जाया गया जहाँ उनकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी जिसके सम्बन्ध में थाना तिवारीपुर पर वादी दीपू प्रसाद के तहरीरी सूचना पर मु0अ0सं0 191/22 धारा 147/49/323/504/506/302 भादवि विरूद्ध अनिल पुत्र स्व0 राजदेव निवासी हरिजन बस्ती थाना तिवारीपुर गोरखपुर आदि पंजीकृत किया गया उक्त अभियोग से सम्बन्धित नामजद वांछित एक अभियुक्त व दो अभियुक्ता को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। 


गिरफ्तार करने वाले पुलिस कर्मी-

1. थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र, थाना तिवारीपुर गोरखपुर

2. का0 आनन्द किशोर, थाना तिवारीपुर गोरखपुर

3. का0 सरोज सोनू साईनाथ, थाना तिवारीपुर गोरखपुर

4. का0 दीपक यादव, थाना तिवारीपुर गोरखपुर

5. म0का0 भारती सिंह, थाना तिवारीपुर गोरखपुर

6. म0का0 पूनम यादव, थाना तिवारीपुर गोरखपुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies