Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स लिमिटेड शुगर मिल असमोली एवं धामपुर शुगर मिल रजपुरा पेराई सत्र 2022-23 का जिलाधिकारी मनीष बंसल ने किया शुभारंभ*

 हम भारती न्यूज़

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह

संभल से खास खबर


धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स लिमिटेड शुगर मिल असमोली एवं धामपुर शुगर मिल रजपुरा पेराई सत्र 2022-23 का जिलाधिकारी मनीष बंसल ने किया शुभारंभ*



वैदिक मंत्रोच्चारण एवं विधि विधान के अनुसार पेराई सत्र का किया गया शुभारंभ


संभल (बहजोई) 27 अक्टूबर 2022


       आज जिलाधिकारी मनीष बंसल के द्वारा धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स लिमिटेड शुगर मिल असमोली एवं धामपुर शुगर मिल रजपुरा के पेराई सत्र 2022-23 का वैदिक मंत्रोच्चारण कर शुभारंभ किया गया। इसमें सर्वप्रथम जिलाधिकारी ने धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स लिमिटेड शुगर मिल असमोली में वैदिक मंत्रोच्चारण एवं पूजा अर्चना कर विधि विधान के साथ बटन दबाकर तोल की गन्ना पेराई का शुभारंभ किया। इसके उपरांत धामपुर शुगर मिल रजपुरा में पेराई सत्र का शुभारंभ किया। 

 इस अवसर पर जिला अधिकारी ने कहा कि शासन एवं प्रशासन की मंशा है कि किसानों को उनके गन्नों का मूल्य समय पर मिले एवं शत प्रतिशत एवं निष्पक्षता से मिले उन्होंने बताया कि असमोली एवं राजपुरा शुगर मिल के द्वारा पूर्व सत्र का शत प्रतिशत किसानों के गन्ना मूल्य का भुगतान कर दिया गया है। 

     इस अवसर पर उप जिलाधिकारी संभल विनय कुमार मिश्रा, उप जिलाधिकारी गुन्नौर संदीप वर्मा, तहसीलदार गुन्नौर दीपक सिंह, तहसीलदार संभल मनोज कुमार, जिला गन्ना अधिकारी एवं शुगर मिल के प्रतिनिधि सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे ।


जारी जिला सूचना कार्यालय जनपद संभल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies