नाबालिग से छेड़खानी करने के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
गोरखपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर डाक्टर गौरव ग्रोवर द्वारा "अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी" के संबंध में चलाये जा रहे अभियान/निर्देश के क्रम में व पुलिस अधीक्षक उत्तरी गोरखपुर मनोज कुमार अवस्थी व क्षेत्राधिकारी कैम्पिरगंज योगेन्द्र सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में व विनय कुमार सरोज प्रभारी निरीक्षक थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 26.10.2022 को थाना क्षेत्र में अपराध की रोकथाम के दृष्टिगत उ0नि0 अम्बरीश बहादुर मय हमराह का0 हेमन्त कुमार के क्षेत्र में मामूर थे, कि मुखबीर की सूचना पर मु0अ0स0 521/2022 धारा 354(ख),323 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर से संबंधित अभियुक्त संग्राम निषाद पुत्र रामाकान्त निषाद निवासी रामपुरचक थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तारी करने वाली टीम-
1-उ0नि0 अम्बरीश बहादुर थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर
2- हमराह का0 हेमन्त कुमार थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर
