राघवेंद्र कुमार बने ऑल इंडिया रजिस्टर्ड नर्सेज फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने किया स्वागत
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
गोरखपुर 21 अक्टूबर कोषागार परिसर में ऑल इंडिया रजिस्टर्ड नर्सेज फेडरेशन के नव नियुक्त राष्ट्रीय महासचिव राघवेंद्र कुमार का स्वागत राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारियों ने किया।
बताते चलें की ऑल इंडिया रजिस्टर्ड नर्सेज फेडरेशन की स्थापना इसी वर्ष हुई है जिसमें भारत के सभी राज्यों के नियमित, आउटसोर्सिंग व संविदा स्टाफ नर्स, एएनएम, सी एच ओ आदि संवर्ग के लोग सम्मिलित हैं। उपरोक्त संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज गुप्ता ने श्री राघवेंद्र कुमार को राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत किया है,श्री राघवेंद कुमार आज कोषागार परिसर में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद से अपने संगठन को संबंध किया है, परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव, मंत्री श्री अश्विनी श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष मदन मुरारी शुक्ला, तारकेश्वर शाही की उपस्थिति में उपरोक्त संगठन को परिषद से संबद्धता का प्रमाण पत्र दिया गया है, इस संगठन के संबंध होने से परिषद और मजबूत होगा और न्याय की लड़ाई में इसे और बल मिलेगा। इस अवसर पर परिषद के समस्त पदाधिकारियों ने श्री राघवेंद्र कुमार का माल्यार्पण कर स्वागत किया और उनके सभी न्यायपूर्ण संघर्ष में साथ देने का वायदा भी किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव, मंत्री श्री अश्विनी श्रीवास्तव, गोविंद जी, उपाध्यक्ष मदन मुरारी शुक्ला, तारकेश्वर शाही, जयराम गुप्ता बंटी श्रीवास्तव इजहार अली वरुण बैरागी प्रभु दयाल सिन्हा आदि लोग उपस्थित रहे।
