गोरखपुर ब्रेकिंग न्यूज़
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
गोरखपुर आज दिनांक 15.11.2022 को थाना कैण्ट पुलिस के उ0नि0 शशिकिरण सिंह, का0 सुजीत यादव, का0 सचिन यादव,
का0 एनुलहक अंसारी द्वारा गश्त के दौरान एक मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति सलीम अंसारी पुत्र किस्मत मिया साकिन लखनपुर पोस्ट आसना पंचायत धाबा थाना पालोजोरी जिला देवघर राजे झारखण्ड़ जो मानसिक रुप से विक्षिप्त था एवं रुस्तमपुर ढाला के पास भटक रहा था, से पूछताछ की गयी तो वह व्यक्ति अपने परिजनों, घर आदि के बारे में कुछ भी नहीं बता पा रहा था, बातचीत व पूछताछ के दौरान उसके जेब से एक सफेद कागज मिला जिस पर उसके परिजनों का मोबाइल नम्बर अंकित था । तत्काल उक्त नम्बर से सम्पर्क किया गया तो गुमशुदा व्यक्ति के पिता से वार्ता हुई, उनके द्वारा बताया गया कि दिनांक 04.11.2022 से ही सलीम घर से निकला है जो कि अभी तक घर वापस नहीं आया । उक्त व्यक्ति सलीम को उसके परिजनों को बुलाकर सकुशल सुपुर्द किया गया । परिजनों द्वारा गोरखपुर पुलिस को धन्यवाद कहते हुए गोरखपुर पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी ।
