Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा पुलिस लाइन स्थित ह्वाइट हाउस में आटो/ई-रिक्शा चालकों के आँख के परीक्षण हेतु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया

 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा पुलिस लाइन स्थित ह्वाइट हाउस में आटो/ई-रिक्शा चालकों के आँख के परीक्षण हेतु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया 



हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


आज दिनांक 15.11.2022 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक यातायात के उपस्थिति में पुलिस लाइन स्थित ह्वाइट हाउस मेम आटो / ई-रिक्शा चालकों के आँख परीक्षण हेतु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें काफी संख्या में चालकों ने प्रतिभाग कर अपने आँख का परीक्षण कराया । 

पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा सभी आटो / ई-रिक्शा चालकों को संबोधित कर यातायात नियम के बारे में जागरूक किया गया तथा साथ ही  बताया गया  कि ज्यादातर सड़क दुर्घटना चालक के अस्वस्थ होने के कारण होता है इसलिए यातायात पुलिस द्वारा समय –समय पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कराया जाता है । जिसमें आप सभी  लोग आकर अपने स्वास्थ्य परीक्षण जरूर कराये । यातायात पुलिस द्वारा आगे भी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन होता रहेगा । यातायात निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह के द्वारा उपस्थित सभी चालकों को यातायात नियम के बारे में बताया गया । सभी चालको को  mappls-app को डाउनलोड करने के तथा  उसकी उपयोगिता के बारे में बताया गया कि इस ऐप के माध्यम से आपको शहर में वाहन खड़ा करने के लिए पार्किंग स्थान , वीआईपी प्रोग्राम/छठ पूजा/मेला/जुलूस आदि के समय रास्तों व ट्रैफिक डायवर्जन की जानकारी, स्पीड लिमिट, ट्रैफिक सिग्नल खराब होने की सूचना आदि कार्य किये जा सकते है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies