हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में कृषि विभाग की समीक्षा बैठक का किया गया आयोजन*
ईकेवाईसी की प्रगति में की जाए बढ़ोतरी...... जिलाधिकारी
जनपद में रबी गोष्ठी का किया जाए आयोजन.... जिलाधिकारी
संभल (बहजोई) 14 नवंबर 2022
आज कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में कृषि विभाग की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
जिसमें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं, उद्यान विभाग की विभिन्न योजनाओं, गन्ना विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं गन्ना भुगतान, दुग्ध समितियों का गठन एवं पौध सुरक्षा, मत्स्य पालन आदि बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।
कृषि विभाग की समीक्षा करते हुए एकीकृत धान्य विकास कार्यक्रम, प्रमाणित बीज वितरण, फर्टिलाइजर, एन एफ एस एम आदि बिंदुओं पर उप कृषि निदेशक ने जानकारी दी। जिलाधिकारी ने उप कृषि निदेशक हीरा सिंह जीना को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में रबी गोष्ठी का आयोजन किया जाए। ताकि किसान जागरूक रहें। बीज ग्राम योजना, इन सीटू कृषि यंत्र आदि को लेकर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। न्याय पंचायत स्तर पर किसान गोष्ठियाँ कम होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए तथा जिला अग्रणी प्रबंधक केनरा बैंक को निर्देशित करते हुए कहा कि किसान सम्मान निधि की रिकवरी में प्रगति लाई जाए। जिला कृषि अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन लोगों का भूलेख अंकन हो गया है उनकी ईकेवाईसी शीघ्रता से कराई जाए मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि ईकेवाईसी की प्रगति को देखें। एवं ओपन सोर्स के डाटा पर चर्चा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि ओपन सोर्स का डाटा लंबित ना रहे।
पीएम कुसुम योजना सोलर पंप के विषय में उप कृषि निदेशक के द्वारा जानकारी दी गई। जिसको लेकर जिलाधिकारी ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। नेशनल मिशन ,ऑन नेचुरल फार्मिंग पर जिलाधिकारी ने आवश्यक दिशा निर्देशित करते हुए कहा कि किसानों के प्रशिक्षण को पूर्ण कराते हुए जैविक कृषि को बढ़ावा दिया जाए। नमामि गंगे योजना पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 23 दिसंबर को किसान दिवस के अवसर पर किसानों को पुरस्कृत किया जाना है इस पर जिलाधिकारी ने गन्ना विभाग, उद्यान विभाग एवं पशुपालन विभाग एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ऐसे किसान जिन्होंने जनपद में अच्छा कार्य किया है उनकी सूची 20 तारीख तक जिला कृषि अधिकारी को उपलब्ध करा दें।
उद्यान विभाग की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए जिला उद्यान अधिकारी ने राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, नमामि गंगे, छोटी पौधशाला, सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजनाओं के संबंध में जिलाधिकारी को विस्तार पूर्वक जानकारी दी एवं सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना के विषय में बताते हुए कहा कि इस योजना के अंतर्गत कोल्हु,बेकरी, मेंथा आदि के उद्योग लगाने पर 35 परसेंट सबसिडी विभाग द्वारा प्रदान की जाती है। तथा आवेदन के लिए आवेदक की योग्यता आठवीं पास होना जरूरी है जिस पर जिलाधिकारी ने उद्यान अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में ऐसे लोगों को तलाश करें जो कि इस योजना के अंतर्गत कार्य कर सकें। गन्ना विभाग को लेकर मझावली शुगर मिल के विषय में जानकारी प्राप्त की तथा धनारी एवं अर्थल में चेकप्वाइंट बनाने के विशेष निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि वीनस शुगर मिल की अधिक शिकायतें प्राप्त हो रही हैं जिसकी पर्ची चेक कराना सुनिश्चित करें एवं गन्ना भुगतान कराने के लिए निर्देशित किया। सहकारिता विभाग की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके उपरांत कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी द्वारा चिन्हित किसानों को मसूर का बीज वितरित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी कमलेश सचान, उप कृषि निदेशक हीरा सिंह जीना, जिला कृषि अधिकारी ओंकार सिंह, जिला सूचना अधिकारी बृजेश कुमार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ मुन्नालाल यादव, जिला उद्यान अधिकारी शुघर सिंह, मत्स्य अधिकारी साहित य संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
