पूर्व ब्लाक प्रमुख अनिरुद्ध शाही जी को दी गई श्रद्धांजलि
केपी मेमोरियल इंटर कॉलेज रुद्रपुर खजनी में व्यापार मंडल खजनी विकास मंच के द्वारा दी गई श्रद्धांजलि
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
खजनी गोरखपुर 14 नवंबर को
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष डॉक्टर विपिन शाही के बाबा पूजनीय अनिरुद्ध शाही पूर्व ब्लाक प्रमुख ,गुरुकुल संस्थान समूह के संस्थापक,व धुरियापार चीनी मिल के डायरेक्टर ददरी गांव बड़हलगंज के रहने वाले अनिरुद्ध शाही जी का इलाज के दौरान दिनांक 6 नवम्बर को स्वर्गवास हो गया था।
जिसको लेकर व्यापार मंडल खजनी विकास मंच के बैनर तले आज खजनी कस्बा में समाज सेवी विमलेश कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में व्यापारी नेता व क्षेत्र के ग्राम प्रधान जिला पंचायत सदस्य सहित समस्त वर्ग के लोग एक मंच पर उपस्थित होकर अनिरुद्ध शाही जी के देहांत पर रुद्रपुर खजनी में स्थित केपी मेमोरियल इंटर कॉलेज में शोक सभा का आयोजन रखकर 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
शोक सभा में मौजूद रहे समाजसेवी विमलेश कुमार त्रिपाठी, प्रदीप त्रिपाठी, जिला पंचायत सदस्य रजनी देवी, प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह, गब्बू गुप्ता,अनिल वर्मा,अनूप कुमार दुबे, अजीत, मौलाना औरंगजेब, निजामी, मुख्तार अहमद ,मनोज कुमार पटवा ,गिरजा शंकर वर्मा ,रामअशीष बेलदार, रामभवन, दिनेश सिंह, सहित अन्य सम्मानित व्यक्ति रहे मौजूद।
