मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
जिलाधिकारी के आदेश पर जनपद में एक संयुक्त टीम के रूप में भट्ठों का किया गया निरीक्षण*
जनपद में बिना खनन रॉयल्टी एवं बिना एनओसी के कोई भी भट्ठा संचालित नहीं होगा..... जिलाधिकारी
अवैध रूप से संचालित भट्ठों पर प्रत्येक दशा में की जाए कार्रवाई..... जिलाधिकारी
संभल (बहजोई) 23 नवंबर 2022
आज जिलाधिकारी मनीष बंसल के निर्देशन में जनपद के समस्त तहसीलों में एक संयुक्त टीम के रूप में अभियान चलाकर जनपद में संचालित भट्ठों का निरीक्षण किया गया।
जिसमें तहसील चंदौसी उप जिलाधिकारी द्वारा संचालित ईट भट्टा पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया गया जिसमें साकार विश्वरी ईट भट्टा,भोले बाबा विश्वरी ईट भट्टा,नारायण हरि ईट भट्टा, सराय सिकंदर व खान विक्र वर्क्स जनैटा नियमानुसार ना पाए जाने पर उपरोक्त भट्टा का संचालन बंद …
[3:46 pm, 24/11/2022] Rajeshwar Singh Sambhal Hum Bharti News: हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने विकासखंड संभल के ग्राम खानपुर खुमार में बने अमृत सरोवर का किया स्थलीय निरीक्षण*
अमृत सरोवर का कार्य शीघ्र ही कराएं पूर्ण ....... जिलाधिकारी
संभल (बहजोई) 23 नवंबर 2022
आज जिलाधिकारी मनीष बंसल एवं मुख्य विकास अधिकारी कमलेश सचान द्वारा विकासखंड संभल के ग्राम खानपुर खुमार में अमृत सरोवर अभियान के तहत बनाए गए अमृत सरोवर तालाब का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने तालाब की दो भागों में नापतौल कराई। तथा तालाब पर पूर्व में कराए गए कार्य के विषय में जानकारी प्राप्त करने हेतु उपस्थित जॉब कार्ड धारक किशनपाल एवं शाहिद से जानकारी प्राप्त की एवं सैंपल के रूप में कार्य भी कराया तथा जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि अगर अमृत सरोवर का कार्य 15 दिवस में पूर्ण नहीं होता है तो संबंधित अधिकारी से रिकवरी का कार्य किया जाए। जिसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अमृत सरोवर का कार्य शत-प्रतिशत कराना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी कमलेश सचान, डीसी मनरेगा बलवंत सिंह, खंड विकास अधिकारी संभल अजीत सिंह, डीआरडीए ए ई कमल कांत, एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
जारी जिला सूचना कार्यालय जनपद संभल।