Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

जर्मन की महिला ने पति के साथ की छठ पूजा,मंगल-पाठ कर जताई खुशी

 जर्मन की महिला ने पति के साथ की छठ पूजा,मंगल-पाठ कर जताई खुशी



हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


गोरखपुर में जर्मन महिला ने अपने पति के साथ छठ पूजा की। गोरखपुर में रहने वाले शुभम की शादी विक्टोरिया से हुई थी। दोनों बीते 12 साल से स्विटजरलैंड में रह रहे हैं। इन दिनों गोरखपुर आए हुए हैं। छठ मनाने के बाद विक्टोरिया बहुत खुश थीं


गोरखपुर। गोरखपुर में जर्मन महिला ने अपने पति के साथ छठ पूजा की। गोरखपुर में रहने वाले शुभम की शादी विक्टोरिया से हुई थी।दोनों बीते 12 साल से स्विटजरलैंड में रह रहे हैं। इन दिनों गोरखपुर आए हुए हैं।

महापर्व के अवसर पर दोनों ने सूरजकुण्ड धाम पर छठ पूजा की। इस मौके पर विक्टोरिया ने पारंपरिक काला सलवार सूट पहना और गुलाबी दुपट्टा लिया। माथे पर बिंदी दमक रही थी।  

शुभम ने कहा कि मेरी पत्नी और बच्चे की यह पहली छठ पूजा है।मुझे खुशी है कि इस महापर्व को मनाने के लिए हम यहां हैं। छठ मनाने के बाद विक्टोरिया बहुत खुश थीं। विक्टोरिया ने कहा कि मुझे खुशी है कि इस त्योहार को अपने पति के साथ मनाने के लिए मैं यहाँ पर हूंँ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies