गैंगस्टर एक्ट का अपराधी एक अदद देशी तमंचा के साथ गिरफ्तार
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर नियन्त्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे पुलिस अधीक्षक उत्तरी निर्देशन में व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा के कुशल मार्गदर्शन में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना चौरी चौरा गोरखपुर के नेतृत्व में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 387/2022 धारा 3(1)यूपी गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर से सम्बंधित अभियुक्त सोनू उर्फ जयप्रकाश सिंह पुत्र द्वारिका सिंह निवासी भटगांवा थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर को एक अदद देशी तमन्चा 315 बोर व एक अदद कारतूस 315 के साथ हिरासत पुलिस मे लिया गया । बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-584/2022 धारा 3/25 अधिनियम पंजीकृत कर अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली टीम का नाम –
1. उ0नि0 रमेश चन्द्र चौधरी थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर
2. उ0नि0 विशाल उपाध्याय थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर
3. का0 रामचन्द्र यादव थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर
4. का0 राजन यादव थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर
5. का0 पीयूष यादव थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर