भारतीय अटल सेवा द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान।
सीतापुर से संजीव कुमार की रिपोर्ट
जनपद उन्नाव में प्रदेश अध्यक्ष नीरज झा के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष पुनीता दीक्षित व मंत्री कृति शर्मा के नेतृत्व में जिला उन्नाव में तहसील काशीराम कॉलोनी में भारतीय अटल सेवा के पदाधिकारियों द्वारा लोगों को स्वास्थ्य व शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए जेबीयान इंडस्ट्रीज द्वारा मुफ्त सेनेटरी नैपकिन ,प्रतिष्ठा हॉस्पिटल द्वारा आयरन व कीडे़ की टेबलेट्स का वितरण किया गया ।भारतीय अटल सेवा के पदाधिकारियों द्वारा बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुये बच्चो को फल, कटर ,पेन्सिल ,टाफी ,बिस्कुट, बांटे गए ।
इस मौके पुनीता दीक्षित जी ने महिलाओं और बच्चों को संबोधित करते हुये की भारतीय अटल सेवा संगठन महिलाओ और बच्चो पर होने वाले शोषण ओर अत्याचारो के विरुध्द मे हमेशा आपके साथ है।
वहीं कोषाध्यक्ष अनामिका अग्निहोत्री जी ने महिलाओं व बालिकाओं के साथ बालकों में भी संस्कार देने की बात कही ।अभिभावको से अपने बच्चों के साथ मित्रवत व्यवहार करने की अपील की। ताकि कुछ घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। इस इस अवसर पर जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा पुनीता दीक्षित जिला उपाध्यक्ष गुड़िया चौहान जिला महामंत्री पूजा गौतम जिला मंत्री ममता सिंह नगर अध्यक्ष शुक्लागंज नीता सिंह जयंती शुक्ला सरिता शुक्ला आदि भारतीय रेल सेवा संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।