मारपीट कर गंभीर रुप से घायल कर देने के आरोप में वांछित 02 अभियुक्त गिरफ्तार
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी जनपद गोरखपुर के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी गोला गोरखपुर के निर्देशन व श्री जय नरायन शुक्ला प्रभारी निरीक्षक बड़हलगंज के नेतृत्व में उ0नि0 ज्ञानप्रकाश शुक्ला मय हमराह टीम द्वारा थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर में पंजीकृत मु0अ0सं0 462/22 धारा 308/323/504/506 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्तगण सूरज पुत्र श्रीकान्त निवासी ग्राम महतोपार थाना बडहलगंज जनपद गोरखपुर 2. शम्भू पुत्र श्रीकान्त निवासी ग्राम महतोपार थाना बडहलगंज जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार कर, अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 ज्ञानप्रकाश शुक्ला थाना बडहलगंज ,गोरखपुर ।
2. का0 मनोज यादव थाना बडहलगंज ,गोरखपुर ।
3. का0 मनोज दूबे थाना बडहलगंज ,गोरखपुर ।
