परिषद की अगुवाई में जिलाधिकारी से मिले 100 शैय्या टीवी अस्पताल के 45 संविदा आउटसोर्सिंग कर्मचारी, सेवा बहाली का मिला भरोसा
जिलाधिकारी के आश्वासन से जगी 45 परिवारों के बुझे हुए चूल्हे जलने की आस– रूपेश
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
गोरखपुर 12 दिसंबर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव की अगुवाई में 100 सैया टीवी अस्पताल के 45 संविदा और आउटसोर्सिंग कर्मचारी अपनी सेवा बहाली के लिए आज जिला अधिकारी से मुलाकात की जिलाधिकारी महोदय ने उनके शीघ्र सेवा पर वापसी का भरोसा दिया और कहा कि आप लोगों की सेवाएं अति शीघ्र बहाल होंगी।
यहां बताते चलें कि 100 सैया टीवी अस्पताल के 45 संविदा आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की सेवाएं नवीनीकरण के अभाव में 13 जुलाई को समाप्त हो चुकी हैं उपरोक्त के संबंध में कर्मचारियों ने जनता दरबार में मा० मुख्यमंत्री महोदय से मुलाकात कर सेवा बहाली की गुहार लगाया था तथा मुख्यमंत्री महोदय ने इनके सेवा बहाली का आदेश जिलाधिकारी महोदय के सम्मुख दिया था, उसी आदेश के अनुपालन हैं आज सभी संविदा आउटसोर्सिंग कर्मचारी जिलाधिकारी से मुलाकात की जिसपर जिलाधिकारी महोदय ने उनके शीघ्र सेवा बहाली का आश्वासन दिया है।
जिलाधिकारी के आश्वासन के बाद कर्मचारियों के चेहरे पर खुशी के भाव आ गए इस अवसर पर परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि जिलाधिकारी महोदय के आश्वासन से 45 परिवारों के बुझे हुए चूल्हे के जलने की आस जग गई है हमें भरोसा है यह सभी कर्मचारी शीघ्र सेवा पर वापस होकर अपना पदभार पुन: सम्हालेंगे।
इस अवसर पर गोसेवक वरुण बैरागी, मदन मुरारी शुक्ल, बंटी श्रीवास्तव, यशवीर श्रीवास्तव कौशल कुमार शुक्ला प्रभु दयाल सिन्हा राघवेंद्र कुमार ममता सत्यम चौहान राजेश सिंह इजहार अली सुनीता सिंह, प्रज्ञा, निर्मला राय,दिनेश, अजय यादव, आकाश,प्रेमलता त्रिपाठी आदि लोग उपस्थित रहें!
