Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

दिल्ली से शादी समारोह मे सम्मिलित होने आयी आवेदिका के गायब हुए ट्राली बैग व उसमे रखा गहना व कपड़ा को गोरखनाथ पुलिस द्वारा ऑपरेशन त्रिनेत्र की मदद बरामद कर आवेदिका के परिजनो को सुपुर्द किया गया

 दिल्ली से शादी समारोह मे सम्मिलित होने आयी आवेदिका के गायब हुए ट्राली बैग व उसमे रखा गहना व कपड़ा को गोरखनाथ पुलिस द्वारा ऑपरेशन त्रिनेत्र की मदद बरामद कर आवेदिका के परिजनो को सुपुर्द किया गया



हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


दिनांक 09.12.2022 को आवेदिका ब्यूटी निवासी ई-2/50 स्ट्री नं0 वी स्लोप सोनिया विहार दिल्ली द्वारा थाना गोरखनाथ पर लिखित सूचना दिया गया कि वह दिल्ली से परिवार सहित विवाह समारोह में सम्मिलित होने हेतु गोरखपुर आयी थी । लोटस वैली रिजार्ट से आटो रिक्शा में बैठ कर लेबर तिराहा थाना क्षेत्र गोरखनाथ में उतरी जिनका लाल रंग का वीआईपी कम्पनी का ट्राली बैग जिसमें कपड़े व गहने थे, गुम हो गया । जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर तत्काल  दिनांक 09.12.2022 को गुमसुदगी अंकित किया गया । प्रभारी निरीक्षक गोरखनाथ दुर्गेश कुमार सिंह द्वारा दिनांक 09.12.2022 को आवेदिका का बैग बरामद करने हेतु दो टीमें गठित कर लगायी गयी । उक्त टीमों द्वारा नकहा ओवर ब्रिज से लेबर तिराहे तक रास्ते में लगे समस्त सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया परन्तु उक्त आटो रिक्सा का नंबर स्पष्ट नही हो पा रहा था । आपरेशन त्रिनेत्र के  युनुस खान की मदद से उक्त आटो जिसमें आवेदिका का बैग छूटा था उसका नंबर प्राप्त किया गया ।  आटो का नंबर प्राप्त होने पर टीम द्वारा उसके मालिक का पता लगाया गया एवं आवेदिका का बैग बरामद किया गया जिसमें करीब 1 लाख के गहने व शादी समारोह शामिल होने हेतु लाये गये मँहगे कपड़े बरामद कर सम्पूर्ण सामान सहित आवेदिका का बैग उसके परिजनो को सुपुर्द किया गया ।


बरामद सामान-

1. एक लाल रंग का VIP कम्पनी का ट्राली बैग

2. करीब एक लाख का गहना

3. कीमती कपड़े


बरामद करने वाले टीम-

1. श्री दुर्गेश कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक गोरखनाथ

2. उ0नि0 अवधेश चन्द्र मिश्र चौकी प्रभारी धर्मशाला थाना गोरखनाथ गोरखपुर

3. हे0का0 अशोक कुमार यादव चौकी धर्मशाला थाना गोरखनाथ गोरखपुर

4. का0 राणा प्रताप सिंह चौकी धर्मशाला थाना गोरखनाथ गोरखपुर

5. का0 धर्मेन्द्र कुमार  थाना गोरखनाथ गोरखपुर

6. का0 अशोक कुमार यादव थाना गोरखनाथ गोरखपुर

7. यूनुश खान आपरेशन त्रिनेत्र जनपद गोरखपुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies