Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

सम्भल। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता समिति भारत द्वारा मंडल स्तरीय सामान्य ज्ञान परीक्षा उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड राज्य में रविवार को 1702 परीक्षा केंद्रों पर चार वर्गो में सम्पन्न हुई

 हम भारती न्यूज़

रिपोर्टर राजेश्वर सिंह

संभल से खास खबर


सम्भल। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता समिति भारत द्वारा मंडल स्तरीय सामान्य ज्ञान परीक्षा उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड राज्य में रविवार को 1702 परीक्षा केंद्रों पर चार वर्गो में सम्पन्न हुई। 


समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरद्वारी लाल गौतम व राष्ट्रीय महासचिव कुसुम ने बताया कि परीक्षा उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड राज्य में ,1702 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को सुबह 11 बजे प्रारंभ हुई जो दोपहर 12 बजे समाप्त हुई। परीक्षा में कक्षा 3 से 5 तक के विद्यार्थी प्राइमरी वर्ग में, कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थी जूनियर वर्ग में जबकि कक्षा 9 से 12 तक के छात्र एवं छात्राएं सीनियर वर्ग में इसके अलावा स्नातक से स्नातकोत्तर कक्षाओं के छात्र एवं छात्राएं सुपर सीनियर वर्ग में शामिल होकर परीक्षा में भाग लिया। इसके साथ ही सम्भल जनपद के जीशान फात्मा मार्डन पब्लिक स्कूल टांडा कोठी परीक्षा केंद्र पर हुई मंडल स्तरीय सामान्य ज्ञान परीक्षा कराने में फ़रमान अली, सकीना,अख्तर अब्बास, कमर अब्बास व गाज़ी अब्बास का कार्य सराहनीय रहा। जबकि सम्भल जनपद समेत 52 परीक्षा केंद्रों पर 18 दिसंबर 2022 को सामान्य ज्ञान परीक्षा सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगी जो एक घंटे बाद दोपहर 12 बजे समाप्त होगी। परीक्षा सचिव रूबी ने बताया कि परीक्षा को निष्पक्ष कराने के लिए  उपाध्यक्ष नाहिद रजा, चिंकी दिवाकर, साक्षी शर्मा, रजनी कान्ता चौहान, मन्जू सक्सेना, डॉ नायरा जौहर, भारती ठाकुर, दीक्षा ठाकुर व डॉ राष्ट्र वर्धन को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies