Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार व चार अदद मोटर साइकिल बरामद

 दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार व चार अदद मोटर साइकिल बरामद



हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव

   

  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराधों की रोकथाम एवं जनपद में हो रही वाहन चोरी के विरुद्ध अभियान चला कर वाहन चोरो की गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया था । उक्त निर्देश के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर जनपद गोरखपुर के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी कोतवाली जनपद गोरखपुर के कुशल पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह थाना राजघाट जनपद गोरखपुर के कुशल नेतृत्व में थाना राजघाट की पुलिस टीम द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान 02 नफर अभियुक्तगण 1.अविनाश चौहान पुत्र सुग्रीव चौहान निवासी हरसेवकपुर नंबर-01 थाना चिलुआताल गोरखपुर 2. अनिल चौहान पुत्र रुदल चौहान नि0 राप्तीनगर हरसेवकपुर नंबर-01 थाना चिलुआताल गोरखपुर को 04 अदद मोटर साइकल के साथ गिरफ्तार किया गया । अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है 


गिरफ्तारी करने वाली टीम :-  

1- राजेन्द्र सिंह थानाध्यक्ष राजघाट जनपद गोरखपुर ।  

2- उ0नि0 कुँवर गौरव सिंह चौकी प्रभारी टीपी नगर  थाना राजघाट जनपद गोरखपुर ।

3- कांस्टेबल देवेन्द्र यादव  थाना राजघाट जनपद गोरखपुर ।

4- कांस्टेबल पवन यादव थाना राजघाट जनपद गोरखपुर ।

5-कांस्टेबल अंजनी राय थाना राजघाट जनपद गोरखपुर ।

6- महिला कांस्टेबल अन्नू सिंह थाना राजघाट जनपद गोरखपुर ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies