उपनिरीक्षक आनलाईन परीक्षा वर्ष 2020- 2021 मे धांधली करने वाला शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा जनपद में अपराधो एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल मार्ग निर्देशन, क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्री सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में वरि0उ0नि0 कमलेश प्रताप सिंह थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर द्वारा हमराहीयान के सहयोग से थाना रामगढताल पर पंजीकृत मु0अ0सं0 434/2021 धारा 116,120बी,419,420,467,468,471 भादवि0 से संबंधित वाँछित अभियुक्त आशीष कुमार शुक्ला पुत्र राजेश शुक्ला निवासी बसहिया बुजुर्ग थाना श्यामदेउरवा जनपद महराजगंज जो उपनिरीक्षक आनलाईन परीक्षा 2020- 2021 मे धांधली के आरोप मे लगभग 01 वर्ष से फरार चल रहा था । जिसको गिरफ्तार किया गया । विधिक कार्यवाही की जा रही हैं
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक श्री सुधीर कुमार सिंह, थाना रामगढ़ताल, जनपद गोरखपुर ।
2. वरि0उ0नि0 श्री कमलेश प्रताप सिंह थाना रामगढताल, जनपद गोरखपुर ।
3. का0 विनित कुमार सिंह, थाना रामगढ़ताल, जनपद गोरखपुर ।
4.का0 अंकित यादव थाना रामगढ़ताल, जनपद गोरखपुर ।
