Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

अमरूतानी में भाग रहे बदमाश ने पुलिस पर की थी फायरिंग, तड़के 4 बजे हुई मुठभेड़

 गैंगरेप में वांछित चल रहा 10 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली


अमरूतानी में भाग रहे बदमाश ने पुलिस पर की थी फायरिंग, तड़के 4 बजे हुई मुठभेड़



हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


गोरखपुर। राजघाट पुलिस की शनिवार की भोर में गैंगरेप के आरोप में फरार चल रहे बदमाश से मुठभेड़ हो गई। खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस के जवाबी कार्यवाई में बदमाश राज निषाद के बाए पैर में घुटने के पास गोली लग गई। पुलिस ने घायल बदमाश को हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया, जंहा उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस व एक खोखा कारतूस बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार राजघाट इंस्पेक्टर राजेन्द्र सिंह अपने हमराहियों के साथ भोर में अमरू तानी बगीचे की तरफ गस्त कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गैंगरेप में फरार चल रहा बदमाश भाग रहा है। पुलिस ने उसका पीछा कर घेराबंदी कर ली। खुद को घिरता देख बदमाश राज निषाद ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्यवई करते हुए गोली चलाई। पुलिस की गोली बदमाश के बाएं पैर के घुटने पर लगी और वह गिर पड़ा। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई भी अस्पताल पहुचे और जानकारी ली। इंस्पेक्टर राजघाट राजेन्द्र सिंह के अनुसार घायल बदमाश राज निषाद राजघाट के चकरा अव्वल का रहने वाला है। उस पर गैंगरेप, पास्को, रेप, हत्या के 7 केस दर्ज है। वह राजघाट थाने में दर्ज गैंगरेप के मुकदमे में और खोराबार थाने में दर्ज हत्या के मुकदमे में वांछित था। उसपर 10 हजार रुपये का इनाम भी था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies