हम भारती न्यूज़ प्रयागराज से एस एम रज़ा की खास रिपोर्ट
अल्पसंख्यक काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री सैफुल अब्बास ने पत्रकारों को किया सम्मान
हँड़िया प्रयागराज।कस्बा हंडिया के वार्ड नंबर 11 में स्थित भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री सैफुल अब्बास के आवास पर पत्रकार सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां पर उनके द्वारा उपस्थित पत्रकार बंधुओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया । बता दें कि सैफुल अब्बास की पत्नी नाजिया बेगम रिजवी नगर पंचायत हंडिया से चेयरमैन पद के लिए लगातार जोरदार तैयारी कर रही है। इस दौरान सैफुल अब्बास ने कहा कि देश एवं दुनिया के साथ-साथ क्षेत्रीय लोगों को जागरूक करने एवं उन्हें सजगता प्रदान करने के लिए मीडिया कर्मियों द्वारा जो अहम रोल अदा किया जाता है वह सराहनीय है उनका सम्मान करने में वह खुद को गौरव महसूस करते हैं क्योंकि देश के चौथे स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकार बंधु अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करते हैं उनकी जितनी प्रशंसा की जाए बहुत ही कम है।
