हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
संभल (बहजोई) 7 दिसंबर 2022*
आज कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिला अधिकारी मनीष बंसल के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी कमलेश सचान की अध्यक्षता में कृषि विभाग की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
उप निदेशक कृषि हीरा सिंह जीना द्वारा बताया गया कि बीज वितरण के अंतर्गत लक्ष्य के सापेक्ष किसानों को बीज वितरण कराया गया है जबकि प्रमाणित बीज वितरण के लक्ष्य को भी पूर्ण किया गया है।
इसके उपरांत तोरिया सरसों, फर्टिलाइजर, यूरिया, नेशनल फूड सिक्योरिटी मिशन, खंड प्रदर्शन, निशुल्क मिनी बीज किट वितरण, बीज ग्राम योजना, दलहन योजना को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को लेकर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जिला कृषि अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि एक अभियान चलाते हुए 15 दिसंबर तक ईकेवाईसी का कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। प्रधानमंत्री कुसुम योजना के अंतर्गत सोलर पंप को लेकर मुख्य विकास अधिकारी ने लक्ष्य के सापेक्ष कार्य कराने के निर्देश दिए। गौ आधारित प्राकृतिक खेती को बढ़ाने के भी निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने पीएम फसल बीमा योजना के अंतर्गत शत-प्रतिशत प्रचार प्रसार कराने के निर्देश दिए ताकि लोगों में जागरूकता आए जिससे फसल बीमा योजना के अंतर्गत किसान लाभान्वित हो सकें। खेत तालाब, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, नमामि गंगे, औद्योगिक विकास योजना, शीत ग्रह भंडारण, क्षमता, नैनो यूरिया की उपलब्धता, गन्ना भुगतान आदि पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देशित किया।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जिला गन्ना अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि चीनी मिलों के नाले सोत नदी एवं अन्य नदियों में ना गिरे इसको भी को सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर उप निदेशक कृषि हीरा सिंह जीना, जिला सूचना अधिकारी बृजेश कुमार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ मुन्ना लाल यादव, जिला कृषि अधिकारी ओंकार सिंह, ए आर कोऑपरेटिव वीरेंद्र प्रकाश उपाध्याय, जिला उद्यान अधिकारी शुघर सिंह, जिला गन्ना अधिकारी राजेश्वर यादव, एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
जारी जिला सूचना कार्यालय जनपद संभल।
