Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस चंदौसी में सुनी जन समस्या एवं शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिये निर्देश*

 हम भारती न्यूज़

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह

संभल से खास खबर


जिलाधिकारी  एवं पुलिस अधीक्षक  द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस चंदौसी में सुनी जन समस्या एवं शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिये निर्देश*



संभल (बहजोई) 17 दिसंबर  2022

       आज जिलाधिकारी मनीष बंसल एवं पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र तथा मुख्य विकास अधिकारी कमलेश सचान की अध्यक्षता में तहसील चंदौसी सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया ।    

   जिलाधिकारी ने समाधान दिवस में आए हुए लोगों की समस्याओं को सुनकर शिकायत का सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण कराने हेतु निर्देश दिये । भूमि विवाद से सम्बन्धित सन्दर्भों में पुलिस एवं राजस्व की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर निस्तारण कराने हेतु निर्देश दिये गये । उन्होंने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए शासन की मंशा के अनुरूप जो समय सीमा समस्याओं के निस्तारण की दी गई है उसी के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराएं। संपूर्ण समाधान दिवस में 130 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें 7 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया बची शेष शिकायतों का निस्तारण करने हेतु संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। 

       इस अवसर पर उपजिलाधिकारी चंदौसी आरपी सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ तरन्नुम रजा, क्षेत्राधिकारी चंदौसी, परियोजना निदेशक डीआरडीए रमेश चंद्र, संभागीय वन विभाग अधिकारी अरविंद कुमार, जिला सूचना अधिकारी बृजेश कुमार, तहसीलदार चंदौसी मोनालिसा जौहरी, सहित संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी व राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधि0/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।


जारी जिला सूचना कार्यालय जनपद संभल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies