हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
आज दिनांक 17/12/2022 को विकास खण्ड बनियाखेड़ा परिसर में राष्ट्रीय जेंडर अभियान के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से ब्लांक मिशन प्रबंधन इकाई द्वारा महिलाओं के प्रति लिंग आधारित होने वाली हिंसा पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया
, जिसमें सभी महिलाओं को जागरूक किया गया और महिला हेल्पलाइन नंबर व घरेलु हिंसा पर विस्तृत चर्चा की गई । इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेन्द्र कुमार गौतम, खण्ड विकास अधिकारी नरेन्द्र कुमार, एडीओ पंचायत नीरज कुमार, एडीओ आई.एस.बी. राजीव चौहान बी.एम.एम. बबलू सिंह, प्रीति रानी और राजेंद्र सिंह उपस्थित रहे।
