तीन नफर शातिर चोर पिकअप व सात अदद ट्रक के टायर के साथ गिरफ्तार
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक दक्षिणी जनपद गोरखपुर के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी गोला गोरखपुर व प्र0नि0 जयनरायन शुक्ला बड़हलगंज के निर्देशन में शातिर चोर अभियक्तगण 1. मुहम्मद जाबिर पुत्र इन्तजार अहमद 2. मुहम्मद अरमान पुत्र अन्ताब 3. मेराज अहमद पुत्र हसनयन अली निवासीगण मुबारकपुर थाना अलीनगर जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से एक अदद पिकअप वाहन, जिसमें ग्राम मदरिया में चोरी किये गये 07 अदद ट्रक के टायर लादे गये थे बरामद किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना बड़हलगंज पर मु0अ0सं0 660/2022 धारा 379/411 भादवि पंजीकृत किया गया । अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार करने बाली पुलिस टीम-
1- उ0नि0 सौरभ यादव थाना बड़हलगंज, गोरखपुर
2- का0 अशोक यादव यादव थाना बड़हलगंज गोरखपुर
3- का0 रोहित शर्मा थाना बड़हलंगज, गोरखपुर
