गैर इरादतन हत्या के आरोप में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के निर्देशन में व पुलिस अधीक्षक नगर गोरखपुर के मार्ग दर्शन में तथा क्षेत्राधिकारी कैण्ट गोरखपुर के नेतृत्व में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तरी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक खोराबार व उनकी टीम को लगाया गया था। जिसके क्रम में प्रभारी निरीक्षक खोराबार मय हमराह द्वारा थाना स्थानीय पर पजीकृत मु0अ0सं0 795/22 धारा 304 भादवि से सम्बंधित वांछित अभियुक्त डा0 दयाशंकर भाई पुत्र स्व0 चन्द्रबली निवासी ग्राम आराजी बसडीला थाना खोराबार जनपद गोरखपुर हाल पता क्लिनिक भैसहा जंगल चौराहा थाना खोराबार जनपद गोरखपुर गिरफ्तार किया गया । अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम-
1. प्र0नि0 कल्याण सिंह सागर थाना खोराबार जनपद गोरखपुर
2. उ0नि0 रामजी गुप्ता थाना खोराबार जनपद गोरखपुर
3. का0 अभय यादव थाना खोराबार जनपद गोरखपुर
4. का0 अजय पटेल थाना खोराबार जनपद गोरखपुर
