गैंगेस्टर एक्ट का वांछित शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के द्वारा वांछित अभियुक्तो की गिफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर जनपद गोरखपुर के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी कोतवाली गोरखपुर के निर्देशन में थाना तिवारीपुर की पुलिस टीम द्वारा थाना राजघाट पर पंजीकृत मु0अ0सं0 347/22 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम 1986 से सम्बन्धित अभियुक्त मो0 शहनवाज उर्फ शानू पुत्र लालबाबू उर्फ अब्दुल हमीद निवासी पहाडपुर थाना राजघाट जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्त को मा0 न्यायालय रवाना किया जा रहा है ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस कर्मी-
1. व0उ0नि0 भूपेन्द्र तिवारी थाना तिवारीपुर गोरखपुर ।
2. हे0का0 संजय सिंह थाना तिवारीपुर गोरखपुर ।
3. का0 विकास यादव थाना तिवारीपुर गोरखपुर ।
4. का0 ललित कुमार थाना तिवारीपुर गोरखपुर ।
