Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत बीमा कंपनी जनपद में अधिक से अधिक करें प्रचार-प्रसार जिससे जनपद के किसान हों जागरूक...... मुख्य विकास अधिकारी*

 हम भारती न्यूज़

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह

संभल से खास खबर


प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत बीमा कंपनी जनपद में अधिक से अधिक करें प्रचार-प्रसार जिससे जनपद के किसान हों जागरूक...... मुख्य विकास अधिकारी*



लाभार्थी परक योजना के अंतर्गत बैंक ज्यादा से ज्यादा पात्र लाभार्थियों के आवेदनों का करें निस्तारण.... मुख्य विकास अधिकारी


संभल (बहजोई) 7 दिसंबर 2022


      आज कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिलाधिकारी मनीष बंसल के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी कमलेश सचान के अध्यक्षता में डीएलसी बैंकर्स एवं विभाग के संबंध में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

      जिसमें जिला अग्रणी प्रबंधक केनरा बैंक अमित कुमार बिश्नोई द्वारा पशुपालन विभाग के केसीसी के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देशित करते हुए कहा कि इसकी प्रगति की मॉनिटरिंग कराना सुनिश्चित करें। तथा लक्ष्य के सापेक्ष लाभार्थियों के आवेदन बैंक को प्रस्तुत कराएं एवं योजनाओं में संतृप्तता होनी चाहिए।

       इसके पश्चात मुख्य विकास अधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि लाभार्थियों के आवेदन बैंक में भेजते समय ईयर टैगिंग नंबर भी आवेदन में अंकित होना चाहिए। तथा शाखा वार लंबित आवेदनों की सूची बनवाने के निर्देश भी दिए। मत्स्य विभाग, एन आर एल एम, डूडा विभाग के अंतर्गत पीएम स्वनिधि योजना पर चर्चा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बैंकों को निर्देशित करते हुए कहा कि पीएम स्वनिधि के लाभार्थियों को क्यूआर कोड उपलब्ध कराएं।

      खादी ग्राम उद्योग द्वारा संचालित पीएमईजीपी योजना के अंतर्गत लंबित आवेदनों का निस्तारण कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एम एम जी आर वाई, माटी कला आदि योजनाओं को लेकर भी निर्देशित किया तथा मुख्य विकास अधिकारी ने बैंकों को कहा कि लंबित आवेदनों को निस्तारित करें तथा लाभार्थियों को शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ दिलाने में अपना योगदान दें जिससे लाभार्थियों को योजना का लाभ शत-प्रतिशत प्राप्त हो सके। जिला अग्रणी प्रबंधक को निर्देशित करते हुए कहा कि बैंकों की प्रत्येक माह समीक्षा बैठक का आयोजन किया जाए ताकि शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभार्थियों को शीघ्र ही लाभ प्राप्त हो सके।

   प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को लेकर भी विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। कृषि उपनिदेशक द्वारा बताया गया कि जनपद में इफको टोकियो बीमा कंपनी द्वारा जनपद में किसानों का बीमा कराया जा रहा है। बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2022 है जिसको लेकर मुख्य विकास अधिकारी ने बीमा कंपनी को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में शत-प्रतिशत प्रचार प्रसार किया जाए ताकि किसानों को ज्यादा से ज्यादा फसल बीमा के बारे में जानकारी हो एवं वह अपने ही फसल का बीमा करा सकें।

         इस अवसर पर आरबीआई के प्रतिनिधि, उपनिदेशक कृषि हीरा सिंह जीना, जिला अग्रणी प्रबंधक अमित कुमार विश्नोई, जिला सूचना अधिकारी बृजेश कुमार, जिला गन्ना अधिकारी रामेश्वर यादव, जिला कृषि अधिकारी ओमकार सिंह, जिला उद्यान अधिकारी शुघर सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ मुन्ना लाल यादव, परियोजना अधिकारी नाबार्ड अंकुर निगम, एवं संबंधित अधिकारी एवं बैंकों की प्रतिनिधि उपस्थित रहे। 



जारी जिला सूचना कार्यालय जनपद संभल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies