Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

निर्वाचन अधिकारियों को निर्वाचन से संबंधित प्रशिक्षण

 हम भारती न्यूज़

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह

संभल से खास खबर


आज दिनांक 7-12- 2022 को नगर निकाय सामान्य निर्वाचन 2022 हेतु निर्वाचन अधिकारियों एवं सहायक निर्वाचन अधिकारियों को निर्वाचन से संबंधित प्रशिक्षण कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई में दिया गया।



 प्रशिक्षण प्रभारी कमलेश सचान मुख्य विकास अधिकारी द्वारा उपस्थित निर्वाचन अधिकारियों एवं सहायक निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचन की अधिसूचना प्रारंभ होने से निर्वाचन समाप्ति तक समस्त अधिकारी अपने अपने कर्तव्यों का निर्वहन कुशलतापूर्वक करेंगे।इस कार्य में कोई भी लापरवाही नहीं बरती जाए।शांतिपूर्ण निष्पक्ष एवं स्वतंत्र निर्वाचन कराना हम सभी का उत्तरदायित्व है। परियोजना निदेशक डीआरडीए रमेश चंद द्वारा निर्देशन पत्र किस प्रकार से भरे जाएंगे, किस प्रकार से चालान की धनराशि जमा की जाएगी, किस प्रकार उनको स्क्रुटनी/ जांच किया जाएगा, इसके बारे में जानकारी दी गई। जिला पंचायत राज अधिकारी जाहिद हुसैन द्वारा प्रशिक्षण प्रदान करते हुए अवगत कराया कि अभ्यर्थियों को किस प्रकार से चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे,नाम निर्देशन पत्रों की जांच करते समय क्या-क्या सावधानियां रखनी है। कौन कौन व्यक्ति है जो निर्वाचन नहीं लड़ सकते हैं, किन किन परिस्थितियों में नाम निर्देशन पत्र निरस्त किया जा सकता है। किस प्रकार अंतिम नाम निर्देशन पत्रों की सूची तैयार की जानी है, उसके बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में समस्त निर्वाचन अधिकारी एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies