गोरखपुर ब्रेकिंग न्यूज़
हम भारती न्यूज़ से जिला गोरखपुर थाना गोरखनाथ रिपोर्टर विवेक कुमार श्रीवास्तव
गोरखपुर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सुनी फरियाद, बोले पीड़ितो को थाने से मिले न्याय, अधिकारी रखे ख़्याल
मुखमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए हुए है।
मंगलवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवाश्रम में जनता दरबार लगा। मौके पर मौजूद अधिकारियों को सीएम ने निर्देश दिया कि हर किसी के साथ न्याय होना चाहिए। पीड़ितो को हर हाल में थाने में ही न्याय मिलना चाहिए और दोषीयो को जेल में डाला जाए। जनता दर्शन में बड़ी संख्या में जमीन जायदाद और इलाज के मामले आए। मुखमंत्री ने जनता दर्शन में मौजूद अधिकारियों को जमीन की समस्या का समाधान जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया। साथ ही इलाज के लिए धन की मांग लेकर आए लोगों पर
ध्यान देने को कहा।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आगे बढ़कर वह यह सुनिश्चित करे कि किसी भी व्यक्ति का इलाज धन के अभाव में रुकने न पाए। बहुत से लोगो जमीन के विवाद का मामला लेकर पहुंचे थे। इसके आलावा बहुत से इलाज के लिए धन देने की सिफारिश कर रहे थे। उन्होंने 300 से अधिक समस्या सुनी।
वहां आए हर एक के पास खुद पहुंचकर उनका प्रार्थना पत्र लिया। प्रशासन से जुड़े मामलों का समस्यात्मक आवेदन पत्र उन्होंने जिलाधिकारी को दिया।
