Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

हर जरूरतमंद को दें रैन बसेरे में अच्छी सुविधा : मुख्यमंत्री

 हर जरूरतमंद को दें रैन बसेरे में अच्छी सुविधा : मुख्यमंत्री




सीएम योगी ने किया महानगर में तीन रैन बसेरों का निरीक्षण, ठहरे जरुरतमंदों में वितरित किया भोजन


रैन बसेरों के बाहर अन्य जरूरतमंदों को भी मुख्यमंत्री के हाथों मिला भोजन व कंबल का संबल


हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


गोरखपुर, 19 दिसंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि हर जरूरतमंद को रैन बसेरों में अच्छी सुविधा दी जाए। प्रशासन इसे प्राथमिकता पर लेते हुए यह सुनिश्चित करना होगा कि सभी रैन बसेरों में पर्याप्त संख्या में बिस्तर व कंबल का इंतजाम हो। साफ सफाई का भी पूरा ध्यान रखा जाए। साथ ही यदि किसी के पास भोजन की व्यवस्था नहीं है तो उसे भोजन भी उपलब्ध कराया जाए। 


सीएम योगी ने ये निर्देश सोमवार रात महानगर के तीन रैन बसेरों का निरीक्षण करने के दौरान दिए। उन्होंने रेलवे स्टेशन के पास, कचहरी बस स्टेशन के पास तथा झूलेलाल मंदिर के पास बने रैन बसेरों का निरीक्षण कर तथा वहां ठहरे लोगों से बातचीत कर उपलब्ध सुविधाओं की पड़ताल की। इस दौरान उन्होंने अपने हाथों से जरूरतमंदों में कम्बल व भोजन का वितरण भी किया। मुख्यमंत्री ने तीनों रैन बसेरों के बाहर भी जरूरतमंद लोगों में उच्च गुणवत्ता के कंबल वह भोजन का वितरण कर उन्हें आश्वस्त किया कि उनके रहते किसी को भी चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। सीएम योगी ने रैन बसेरों में ठहरे सभी लोगों से आत्मीय संवाद किया। कोई डॉक्टर को दिखाने के लिए तो कोई परीक्षा या अन्य कार्य से गोरखपुर आया था। मुख्यमंत्री ने उनसे यह भी पूछा कि यहां रैन बसेरों में कोई परेशानी तो नहीं। सबने व्यवस्था को लेकर संतोषजनक जवाब दिया। 


सड़कों पर ठिठुरते न दिखाई दें बेसहारा व जरूरतमंद : मुख्यमंत्री

रैन बसेरों का निरीक्षण करने के बाद मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिला प्रशासन व नगर निकायों को निर्देशित किया गया है कि रैन बसेरों का व्यवस्थित संचालन करें। इसमें स्वयंसेवी संगठनों की भी मदद ली जाए। कोई भी बेसहारा या जरूरतमंद सड़कों पर ठिठुरता न दिखाई दे।  उनके ठहरने की सम्मानजनक व्यवस्था कराई जाए। इसके साथ ही शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में हर जरूरतमंद को कंबल व ऊनी कपड़े उपलब्ध कराए जाएं। हर जगह पर पर्याप्त अलाव की व्यवस्था हो। 

—----------

बाबा खुद ले रहे सुधि तो दिक्कत किस बात की

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कुशलक्षेम और जरूरतों के बारे में पूछे जाने पर रैन बसेरों में ठहरे लोग भाव विह्वल हो गए। उन्हें सहसा यकीन नहीं हो रहा था कि प्रतिकूल मौसम में उनके ठहरने और भोजन की जानकारी लेने खुद मुख्यमंत्री उनके पास आए हैं। रैन बसेरों में ठहरे लोगों का कहना था कि जब बाबा (योगी आदित्यनाथ) खुद उनकी सुधि ले रहे हैं तो उन्हें किस बात की दिक्कत होगी। रैन बसेरों के निरीक्षण के दौरान महापौर सीताराम जयसवाल, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ धर्मेंद्र सिंह, विधायक विपिन सिंह समेत प्रशासन, पुलिस व नगर निगम के अधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies