Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने थाना जुनावई में सुनी शिकायतकर्ताओं की समस्यायें*

 हम भारती न्यूज़

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह

संभल से खास खबर


जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने थाना जुनावई  में सुनी शिकायतकर्ताओं की समस्यायें*



संभल (बहजोई) 10 दिसंबर 2022

          जिलाधिकारी मनीष बंसल एवं  पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र द्वारा थाना जुनावई में अयोजित थाना समाधान दिवस में शिकायतकर्ताओ की समस्याओं को सुना एवं सम्बंधित अधिकारियों  को शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि थाना दिवस एवं अन्य जो जन सुनवाई के दौरान समस्याएं प्राप्त होती हैं उनका निस्तारण शासन की मंशा के अनुरूप  व गुणवत्ता पूर्ण कराया जाए। और जिलाधिकारी ने कहा कि जिन समस्याओं का निस्तारण किया जा चुका है वह शिकायतकर्ता से समस्या के संबंध में फीडबैक लिया जाए जो कि समस्या का निस्तारण गुणवत्ता युक्त हुआ है या नहीं इसका भी विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि जो भूमि संबंधी मामले हैं उसमें पुलिस तथा राजस्व की टीम मौके पर जाकर निस्तारण कराएं। थाना दिवस के अवसर पर 8 शिकायतें प्राप्त हुए जिसमें 2 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों का निस्तारण कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिकायत का गुणवत्ता युक्त निस्तारण किया जाए इसमें किसी प्रकार की लापरवाही ना की जाए।


    इस अवसर पर थाना अध्यक्ष ,  सहित संबंधित अधिकारी, कानूनगो, लेखपाल उपस्थित रहे।


जारी जिला सूचना कार्यालय जनपद संभल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies