बक्शीपुर पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर दबंगो ने जिम पर किया कब्ज़ा
त्वरित कार्यवाही करते हुए कोतवाली प्रभारी ने दबंगो को किया तलब
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
गोरखपुर । बुधवार की सुबह बक्शीपुर पुलिस चौकी से महज चंद कदमों की दूरी पर स्थित एक जिम पर जबरन कब्ज़ा कर लिया गया।
इस मामले में दबंगों द्वारा कब्ज़ा किये जाने की लिखित शिकायत जिम के मालिक दिलशाद द्वारा प्रभारी निरीक्षक रणधीर सिंह से की गई।
कब्जे की घटना को संज्ञान में लेते हुए कोतवाली प्रभारी द्वारा तत्काल एक्शन लिया गया और दबंगो को तलब करते हुए कड़े शब्दों में हिदायत देते हुए तत्काल ताला खोलने को कहा गया।
आपको बता दें कि दिलशाद द्वारा पिछले कई वर्षों से बक्शीपुर में अपने एक सहयोगी के साथ मिलकर जिम का संचालन किया जा रहा है हालांकि उक्त भवन एक वक़्फ़ सम्पत्ति है जिसपर मालिकाना हक को लेकर वक़्फ़ ट्रिब्यूनल में केस भी लंबित है।
जानकारों का कहना है कि किसी व्यवसायिक या रिहाइशी स्थान पर बिना मजिस्ट्रेट की मौजूदगी के कोई भी व्यक्ति तालाबंदी नही कर सकता ।
लेकिन बावजूद इसके दबंगई दिखाते हुए कुछ मनबढ़ किस्म के व्यक्तियों ने जिम पर जबरन कब्ज़ा कर ताला बंद कर दिया । बहरहाल बक्शीपुर पुलिस चौकी से महज चंद कदम की दूरी पर इस तरह की दबंगई को महज इत्तेफाक नही कहा जा सकता।
