डण्डे से पीट कर हत्या करने के आरोप में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के द्वारा हत्या व अन्य अपराधों मे वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी के सम्बन्ध मे दिए गए आदेश/निर्देश के क्रम में व पुलिस अधीक्षक दक्षिणी गोरखपुर व क्षेत्राधिकारी गोला गोरखपुर के निकट पर्यवेक्षण मे थानाध्यक्ष गोला अश्वनी कुमार तिवारी मय हमराह के द्वारा थाना गोला गोरखपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 499/2022 धारा 302 भा0द0वि0 से सम्बन्धित अभियुक्त लालमन यादव पुत्र स्व0 राजेन्द्र यादव नि0 ग्राम धौसहर उर्फ बेलवाभारी थाना गोला जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है
अभियुक्त की गिरफ्तारी मे शामिल पुलिस टीम-
1- थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार तिवारी थाना गोला गोरखपुर
2- का0 मृत्युन्जय यादव थाना गोला गोरखपुर
3- का0 उपेन्द्र यादव थाना गोला गोरखपुर
4- का0 अभिषेक यादव थाना गोला गोरखपुर
